Search News

बक्सर में प्रगति यात्रा अभियान के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बक्सर
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: February 15, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के तहत बक्सर जिले में 476 करोड़ रुपये की 73 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने सिमरी प्रखंड के केशवपुर गांव में बहुग्राम जलापूर्ति योजना का उद्घाटन किया, जिसके माध्यम से 20 पंचायतों के 51 गांवों में 36,760 घरों को गंगा का शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने रामरेखा घाट पर 13 करोड़ रुपये की एक नई योजना का शिलान्यास किया, जिससे क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी।इन परियोजनाओं में सड़क, जलापूर्ति, सिंचाई, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित योजनाएं शामिल हैं, जो जिले के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करेंगी।

Breaking News:

Recent News: