कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट में सात नए मंत्रियों को शामिल किया है। इन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा गुरुवार को किया गया, जिससे कई विभागों में फेरबदल हुआ है।
नए मंत्रियों और उनके विभाग:
- संजय सरावगी – राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
- सुनील कुमार – वन एवं पर्यावरण विभाग
- विजय मंडल – आपदा प्रबंधन विभाग
- कृष्ण कुमार मंटू – सूचना प्रौद्योगिकी (IT) विभाग
- मोतीलाल प्रसाद – कला, संस्कृति और युवा विभाग
- राजू सिंह – पर्यटन विभाग
- जीवेश मिश्रा – नगर विकास और आवास विभाग

विभागों में हुए फेरबदल:
- पथ निर्माण विभाग: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास से यह विभाग अब मंत्री नितिन नवीन को सौंपा गया है।
- कृषि विभाग: मंत्री मंगल पांडे के पास से यह विभाग उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को दिया गया है।
- नगर विकास विभाग: मंत्री नितिन नवीन के पास से यह विभाग नए मंत्री जीवेश मिश्रा को सौंपा गया है।
- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के इस्तीफे के बाद यह विभाग नए मंत्री संजय सरावगी को सौंपा गया है।

