Search News

बीकेटी तहसील परिसर में किसान यूनियन का समस्याओं को लेकर प्रदर्शन

बीकेटी
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: February 17, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क,लखनऊ।

बीकेटी तहसील अंर्तगत किसानों की समस्याओं के समाधान न होने पर भारतीय किसान यूनियन कई दिनों से धरने पर बैठा था और किसान नेताओं ने संबंधित अधिकारियों को समय दिया था कि अगर 15/2/2025 को ग्यारह बजे तक किसानों की समस्याओं का समाधान अगर नही हुआ तो हजारों किसानों के साथ तहसील परिसर में एकत्रित होकर मुख्यमंत्री आवास की और कुच करेंगे,वही शनिवार को जब ग्यारह बजे तक किसानों की समस्याओं का समाधान जब नही हुआ तो किसान नेताओं ने हजारों किसानों को एकत्रित किया और लगभग तीन बजे के आसपास मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने वाले थे तभी बीकेटी एसडीएम सतीश चंद्र त्रिपाठी व थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने मनाया लेकिन किसान नही माने,वही लखनऊ एडीएम राजस्व ने मौक़े पर पहुंचकर जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया तथा उन्होंने ग्राम रैथा में वर्तमान प्रधान द्वारा जबरन अयोध्या प्रसाद के घर के अंदर से नाली निकलवाने वाले मामले में टीम गठित कर जल्द से जल्द निराकरण कराने का आश्वासन दिया तब किसान सीएम आवास की ओर कूच नही किया और धरना स्थल पर ही डटे रहे।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष ठाकुर अमरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि जिन किसानों की भूमि आवंटन के 10 साल पूर्ण हो चुके हैं उनकी भूमि अभियान चलाकर संक्रमणीय दर्ज की जाए,विकासखंड अंतर्गत 82 राजस्व गांव जो फल पट्टी क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं,शासनादेश के विपरीत संबंधित अधिकारी/कर्मचारी धारा 80 की कार्रवाई कर रहे हैं बड़े पैमाने पर आवासीय प्लाटिंग की जा रही है इस पर तत्काल रोक लगाई जाए,ग्राम फरुखाबाद में कब्रिस्तान की भूमि तथा कृषकों को कृषि कार्य हेतु आवंटित भूमि पर तहसील के अधिकारियों की मिली भगत से जबरन भू माफिया द्वारा रो हाउस बनाए जा रहे हैं।

इन पर तत्काल रोक लगे तथा कार्यवाही हो तथा तहसील में खतौनी के लिए बीस रूपए वसूले जा रहे है,जबकि सरकार द्वारा पंद्रह रुपए निर्धारित है,इस पर कार्यवाही हो तथा ग्राम रैथा में वर्तमान प्रधान द्वारा जबरन अयोध्या प्रसाद के घर के अंदर से नाली निकलवाने का प्रयास कर रहे है जोकि सरासर गलत है इस पर तत्काल रोक लगे,नियमानुसार नाली की व्यवस्था इंटरलॉकिंग रोड़ के बगल से की जाए तथा लापरवाह अधिकारियों पर सख्त से सख़्त कार्यवाही अमल में लाई जाए तथा सभी मांगों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाए।

Breaking News:

Recent News: