कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। आज शुक्रवार सुबह बस्तर जिला मुख्यालय के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और संगठन महामंत्री पवन साय ने बस्तर प्रवास की शुरुआत की। यहां उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ बैठक की और आवश्यक चर्चाएं की। इसके बाद वे दंतेवाड़ा रवाना हुए, जहां उन्होंने मां दंतेश्वरी के दर्शन किए और बस्तर पंडुम के आयोजन में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर भाजपा के वन मंत्री केदार कश्यप, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, भाजपा बस्तर जिला के अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे और अन्य पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के संगठन मंत्री द्वय का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। संगठन के इस विशेष बस्तर प्रवास को लेकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया।