Search News

भारत बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, साइप्रस में प्रधानमंत्री मोदी ने किया दावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइप्रस में इंडिया-साइप्रस CEO फोरम को संबोधित करते हुए भारत की आर्थिक प्रगति, 100 अरब डॉलर के इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश, और UPI जैसी डिजिटल क्रांति को साझा किया। उन्होंने साइप्रस के साथ व्यापारिक साझेदारी को गहरा करने और यूरोप के लिए भारत के महत्व को रेखांकित किया।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: June 16, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को साइप्रस की राजधानी निकोसिया में इंडिया-साइप्रस CEO फोरम को संबोधित किया। यह दौरा 20 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक यात्रा है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारत की आर्थिक प्रगति, साइप्रस के साथ व्यापारिक संबंध और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत और साइप्रस के बीच वर्तमान में 150 मिलियन डॉलर का व्यापार हो रहा है, लेकिन इसकी संभावनाएं कहीं ज्यादा हैं। पीएम मोदी ने भारत को जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर बताया और बताया कि भारत हर साल इंफ्रास्ट्रक्चर में 100 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश कर रहा है। डिजिटल क्रांति पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि दुनिया में होने वाले 50% डिजिटल लेनदेन भारत के UPI सिस्टम से होते हैं। अब इस तकनीक को साइप्रस से जोड़ने की प्रक्रिया पर भी काम हो रहा है। साथ ही पीएम मोदी ने GIFT सिटी में साइप्रस स्टॉक एक्सचेंज और NSE के बीच हुए समझौते और भारत-यूरोपीय संघ के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की दिशा में प्रगति की जानकारी भी दी। उन्होंने साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलाइड्स का विशेष धन्यवाद किया कि वे खुद एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने पहुंचे और एक बड़े व्यापारिक संवाद का आयोजन किया।

Breaking News:

Recent News: