Search News

भारत वैश्विक प्रगति में सामाजिक विकास आयोग के हर कदम पर साथ

यूपी
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: February 12, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। भारत की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि भारत ने गरीबी, कुपोषण और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े मुद्दों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है। दुनिया में सतत विकास के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे में भी अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने यह विचार यहां 10 फरवरी से आयोजित पांच दिवसीय सामाजिक विकास आयोग (सीएसओसीडी) के 63वें सत्र में मंगलवार को व्यक्त किए। इस सत्र में फ्रांस, तुर्किये, सऊदी अरब और स्वीडन के मंत्रियों सहित 49 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक प्रगति में सामाजिक विकास आयोग के हर कदम पर साथ है। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय ने सावित्री ठाकुर के संबोधन का ब्योरा जारी किया है।

सावित्री ठाकुर ने मंत्रिस्तरीय मंच पर भारत का दृष्टिकोण दुनिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि भारत का दृढ़ मत है कि इस मामले में कोई भी पीछे न छूटे। 1995 के कोपेनहेगन सामाजिक विकास शिखर सम्मेलन के बाद से भारत ने गरीबी, कुपोषण और सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया और महत्वपूर्ण प्रगति की है। आज का भारत ग्‍लोबल साउथ के लिए मॉडल बन चुका है। भारत सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के दृष्टिकोण से आगे बढ़ रहा है। भारत ने जैम ट्रिनिटी नीति (जन धन, आधार, मोबाइल) जैसी पहल के माध्यम से, वंचित समुदायों, महिलाओं, दिव्‍यांगजनों और बुजुर्गों के लिए वित्तीय समावेशन हासिल किया है।

Breaking News:

Recent News: