Search News

मंदिर स्थापना दिवस पर रीता और श्रद्धा ने लिए सात फेरे प्रत्येक वर्ष की भांति समाजसेवी गिरजा द्विवेदी ने करवाया गरीब कन्याओं का विवाह

SSS
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Santosh Yadav
  • Updated: February 13, 2025

 

संतोष यादव प्रयागराज 

प्रयागराज.जमुनापार तहसील बारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी व पत्रकार गिरजा द्विवेदी ने दो गरीब कन्याओं की शादी करवाई। नौवां मन मंदिर की स्थापना के मौके पर आयोजित विवाह समारोह में घरातियों-बरातियों संग स्थानीय लोगों ने भी सहभागिता की और नवदंपती को आशीर्वाद दिया।

गिरजा द्विवेदी के द्वारा आयोजित विवाह कार्यक्रम में क्षेत्र के कोटवारन का पूरा निवासी रामचंद्र के बेटी रीता और रवि श्रीवास्तव की पुत्री श्रद्धा श्रीवास्तव ने सात फेरे लिए। इसके पूर्व गिरजा द्विवेदी के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों बारात की आगवानी की।

द्वारपूजा के पश्चात वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न करवाया गया और सुखद जीवन की कामना के साथ विदाई की गई। इसके साथ ही पांडर गांव में नौवां मन मंदिर स्थापना दिवस में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समारोह में सैकड़ों स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

Breaking News:

Recent News: