Search News

मनोज कुमार सिंह भारतीय किसान यूनिटी यूनियन (आ.हिन्द) के जिलाध्यक्ष मनोनित

बीकेटी
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: February 10, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क, बीकेटी,लखनऊ। 
भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह के आदेसानुसार प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति प्रदेश उपाध्यक्ष उप्र.,प्रदेश महासचिव,प्रदेश सचिव,प्रदेश संगठन मंत्री आदि की सहमति पर भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद के जिला अध्यक्ष लखनऊ के पद पर बख्शी का तालाब,नवीकोट नंदना निवासी मनोज कुमार सिंह सुत स्व.नरेंद्र सिंह को मनोनीत किया गया।

वही भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने नए मनोनित जिला अध्यक्ष लखनऊ से आशा रखी है कि वह अपने क्षेत्र के किसान भाइयों की समस्याओं के लिए संघर्षरत् रहते हुए उनकी समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय किसान यूनिटी यूनियन (आ.हिन्द) की लोकप्रियता को किसानों में बनाये रखेंगे और किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी के सपनों को साकार करने हेतु प्रयत्नशील रहेंगे।

वही संगठन के प्रदेश सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस कमिश्नर लखनऊ,जिलाधिकारी,डिप्टी कमिश्नर और असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर को संबोधित पत्र लिखकर कहा कि आप से अपेक्षा की जाती है,किसान , जनहित,समस्त सामाजिक के मुद्दे पर संगठन के जिला अध्यक्ष लखनऊ मनोज कुमार सिंह के साथ आवश्यक सहयोग लेते हुए सामाजिक किसान हित एवं अवैध गतिविधि भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने में असमाजिक तत्वों द्वारा असुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उचित सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान किया जाए साथ ही एलआईयू को भी अवगत कराया जाए।वही जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर मनोज कुमार सिंह ने कहा कि संगठन ने जो ज़िम्मेदारी हमे सौंपी है उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा तथा किसानों की समस्याओं, क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा।

Breaking News:

Recent News: