Search News

मराठी विवाद पर गरजे निरहुआ: ठाकरे भाइयों को दी महाराष्ट्र से बाहर निकालने की खुली चुनौती

भोजपुरी अभिनेता और भाजपा सांसद निरहुआ ने मराठी भाषा विवाद पर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे को चुनौती दी है कि अगर हिम्मत है तो उन्हें महाराष्ट्र से बाहर निकालकर दिखाएं।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: July 7, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

महाराष्ट्र में मराठी बनाम हिंदी विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस बीच भोजपुरी अभिनेता और भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को खुली चुनौती दे डाली है। निरहुआ ने कहा कि वह भोजपुरी बोलते हैं और किसी को अगर हिम्मत है तो उन्हें महाराष्ट्र से बाहर निकालकर दिखाए।उन्होंने कहा भारत की खूबसूरती उसकी भाषाई विविधता में है। कोई किसी एक भाषा को थोप नहीं सकता। हम भोजपुरी बोलते हैं और इस पर हमें गर्व है। ठाकरे बंधु अगर दम रखते हैं तो सामने आएं और मुझे महाराष्ट्र से बाहर निकाल कर दिखाएं। हाल के दिनों में महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे सहित कई शहरों में गैर-मराठी भाषी लोगों को निशाना बनाए जाने के मामले सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता उन लोगों से बदसलूकी करते देखे जा सकते हैं, जो मराठी नहीं बोलते। निरहुआ के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। भाषा की लड़ाई अब सियासी रंग पकड़ चुकी है।

Breaking News:

Recent News: