Search News

माओवादी मुस्लिम लीग बन गयी है कांग्रेस..., असम में गरजे पीएम मोदी, BJP कार्यकर्ताओं से की यह खास अपील

Addressing BJP workers in Guwahati, Prime Minister Narendra Modi sharply criticized the Congress, accusing it of indulging in vote bank politics and failing to prioritize national security and development. Referring to the Pulwama attack anniversary and India’s strong action against terrorism, he questioned Congress’ commitment to national interest while highlighting his government’s focus on strengthening border infrastructure and security in the Northeast.
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: February 14, 2026

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी को भारत का बुरा चाहने वाली और आतंकी सोच रखने वालों के साथ चलने वाली पार्टी बताते हुए उसकी तीखी आलोचना की और कहा कि यह भारत को एक राष्ट्र मानने से इनकार करती है, इससे राष्ट्र के भले की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि जो पार्टी देश को एक राष्ट्र मानने से परहेज करे, माँ भारती के प्रति सम्मान न दिखाए वह देश का भला नहीं कर सकती। वह विधानसभा चुनावों के मूड में चल रहे असम के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने विपक्षी दल पर असम में केवल तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति करते तथा विकास और शांति की उपेक्षा करने के भी आरोप लगाये। प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को इस अवसर पर पुलवामा (कश्मीर) आतंकवादी हमले की बरसी की याद दिलाते हुए उस हमले में जान गंवाने वाले जवानों को नमन किया।

उन्होंने कहा कि पुलवामा के बाद भारत ने जिस तरह आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की उसे दुनिया ने देखा है। कुछ लोग भारत की कार्रवाई से आज भी कांप रहे हैं। मॉं भारती की शक्ति को आप ने ऑपरेशन सिंदूर में भी देखा। प्रधानमंत्री ने इसी संदर्भ में राष्ट्र और आतंकवाद के प्रति कांग्रेस की कथित कमजोरियों का जिक्र किया और सवाल किया, 'क्या कांग्रेस में देश हित के लिए इस तरह के फैसले करने की ताकत है?'

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे मौकों पर ज्यादा से ज्यादा एक बयान दे सकती है।' श्री मोदी ने कहा, ' जो कांग्रेस भारत को राष्ट्र मानने से भी इनकार करती हो...जो सवाल करते हैं कि मां भारती क्या होती है, जो मॉं भारती के प्रति जरा सा सम्मान नहीं दिखाते... वह कांग्रेस कभी भारत का भला नहीं कर सकती।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दी, उसके समय में पूरा पूर्वोत्तर डर और असुरक्षा में जीता रहा। कांग्रेस ने सुरक्षा के लिए कुछ खरीदा तो , उसमें भी घोटाले किये गये। प्रधानमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा और विकास की दृष्टि से सड़कों , सुरंगों हवाई पट्टियों और अन्य सुविधाओं के विकास के लिए अपनी सरकार की प्राथमिकताओं का उल्लेख किया और कहा कि भारत सीमाओं की सुरक्षा बढ़ा रहा है। 

Breaking News:

Recent News: