Search News

योगी सरकार का बड़ा तोहफा: यूपी के 3300 से अधिक किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, ई-लॉटरी से होगा चयन

The Uttar Pradesh government will provide subsidized agricultural machinery to more than 3,300 farmers. Selection will be done through an e-lottery under agricultural mechanization schemes.
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: March 6, 2026

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में 3300 से अधिक किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका लाभ उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने 4 मार्च तक कृषि विभाग की वेबसाइट www.agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया है।

कृषि विभाग के अनुसार जिन जिलों में लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, वहां शुक्रवार को ई-लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया जाएगा। इस प्रक्रिया के जरिए पात्र किसानों को पारदर्शी तरीके से योजना का लाभ दिया जाएगा।

विभाग ने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM) योजना के तहत फार्म मशीनरी बैंक, कृषि ड्रोन और अन्य एकल कृषि यंत्रों के लिए 2519 किसानों को अनुदान दिया जाएगा। वहीं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना के अंतर्गत 800 किसानों को कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

चयनित किसानों को बुकिंग टोकन कंफर्म होने के बाद 10 दिनों के भीतर कृषि यंत्र खरीदना होगा और उसकी रसीद व फोटो विभागीय पोर्टल www.agridarshan.up.gov.in या upyantratracking.in पर अपलोड करनी होगी।

ई-लॉटरी में चयनित किसानों को मोबाइल एसएमएस के जरिए सूचना भेजी जाएगी, जबकि प्रतीक्षा सूची में शामिल किसानों को भी इसकी जानकारी दी जाएगी। वहीं जिन किसानों का चयन नहीं होगा, उनकी जमानत राशि अधिकतम छह महीने के भीतर वापस कर दी जाएगी।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि जिन किसानों ने पोर्टल पर कृषि यंत्रों के लिए बुकिंग की है, वे अपने जिले में आयोजित होने वाली ई-लॉटरी प्रक्रिया में अवश्य शामिल हों।

2017 से अब तक करीब 3 लाख कृषि यंत्र वितरित

प्रदेश में 2017-18 से 2025 तक लगभग 3 लाख कृषि यंत्र किसानों को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इनमें 2.31 लाख एकल कृषि यंत्र, 8405 कस्टम हायरिंग सेंटर और 7351 फार्म मशीनरी बैंक शामिल हैं।

वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनवरी तक 7777 कृषि यंत्र, 51 कस्टम हायरिंग सेंटर और 64 फार्म मशीनरी बैंक स्थापित करने के बिल पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं।

Breaking News:

Recent News: