Search News

भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल की नई प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ गठन…

लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Rahul Gupta
  • Updated: February 27, 2026

लखनऊ । भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल की आम सभा प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल का संगठनात्मक विस्तार करते हुए इसे प्रदेश स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक विस्तारित किया गया है। संगठन को और अधिक सशक्त, प्रभावी एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में एस. डी. सिंह बैसवारा को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय संरक्षक के पद पर सौरभ तिवारी को दायित्व सौंपा गया है। राष्ट्रीय प्रभारी के रूप में हनुमंत सिंह को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पद पर विवेक शुक्ला को मनोनीत किया गया है।संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग करके नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह को पुनः नियुक्त किया गया। प्रदेश संरक्षक सुशील कुमार निगम, वरिष्ठ महामंत्री अधिवक्ता विमल चौबे , वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज दीक्षित , उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, विशाल रावत , प्रमोद तिवारी , डॉ उमेश राय, संगठन मंत्री एस के मिश्रा, वरिष्ठ मंत्री आर के सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी किशन सिंह ,कार्यकारिणी सदस्य विजय गुप्ता को नियुक्त किया गया। 

 

Breaking News:

Recent News: