कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
पीलीभीत में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत 11690 आश्रित परिवारों को रू. 561.86 करोड़ सहायता धनराशि का वितरण जनपद अम्बेडकर नगर से किया हैं। जिसका सजीव लाइव प्रसारण कलेक्टेट स्थित गांधी सभागार पीलीभीत तथा समस्त तहसीलों में उपस्थित जनप्रतिनिधियों सहित अन्य लोगों ने देखा।इसी क्रम में जनपद में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह,मंत्री संजय सिंह गंगवार,ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा ने संयुक्त रूप से पीलीभीत सदर के दर्जनों लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप में धनराशि का चेक प्रदान किया गया हैं।साथ ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रतीकात्मक रूप से धनराशि का चेक प्रदान किया गया। इस दौरान गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार,जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, अपर जिला अधिकारी ऋतु पुनिया,मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा,उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता,ब्लॉक प्रमुख ललौरी खेड़ा अजय सिंह गंगवार सहित कई जनप्रतिनिधि राजस्व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे हैं।