Search News

यूपी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा ने घर घर जाकर वितरण किए पत्रक

यूपी
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: April 12, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क।  विकासखंड मरौरी की ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा   के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के सफल 8 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर विकासखंड क्षेत्र के कई गांवों में घर घर संपर्क एवं पत्रक वितरण हेतु गांव चलो वार्ड चलो अभियान चलाया है।इस अवसर पर कई भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ‘8 साल बेमिसाल’के पत्रक कई गांवों में ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा की अगुआई में वितरित किए गए हैं।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया है।साथ ही बूथ समिति एवं वार्ड समिति के पदाधिकारियों से संवाद कर संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की और आने वाले चुनाव के लिए कार्ययोजना पर विचार-विमर्श भी किया है। ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा  ने कहा,“भाजपा सरकार के 8 साल प्रदेश के सर्वांगीण विकास और सुशासन की मिसाल हैं। हम हर घर तक विकास की गूंज पहुँचाना चाहते हैं।“पार्टी कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं। वार्ड स्तर तक संगठन को सक्रिय करना हमारा लक्ष्य है।जिससे हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।” इस अभियान में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य साहिर भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामवासी मौजूद रहे।
 

Breaking News:

Recent News: