अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को एक साल पूरे होने के इस पावन मौके पर लखनऊ के बख्शी का तालाब बड़ी बाज़ार में बुधवार को संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल बीकेटी इकाई के अध्यक्ष वेदरतन सिंह ने सैकड़ों व्यापारियों के साथ भगवान राम की विशेष पूजा अर्चना किया और पूरे विश्व की सुख समृद्धि की कामना की,और इस मौक़े पर लगभग एक सौ एक किलो लड्डू का प्रसाद भी भक्तों को वितरित किया।इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि सभी हिंदू धर्म के लोगो को भगवान राम की विधिवत पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,भगवान राम की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण तो होती ही हैं साथ ही व्यक्ति को मानसिक शांति का भी आनंद प्राप्त होता है। इस पावन अवसर पर व्यापारी शैलेंद्र सिंह,रवींद्र कुमार सिंह,शंकर नाथ दुबे,अवधेश कुमार लोधी,डाक्टर दिनेश कुमार वर्मा,प्रदीप सिंह,हनुमान गुप्ता सहित सैंकड़ों रामभक्त शामिल रहे।
