कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क।रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिन्दू जोड़ों का विवाह विधि-विधान से सम्पन्न करवाया गया।
रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन इस तरह के धार्मिक एवं मांगलिक,जनकल्याणकारी कार्य करवाता रहता है। इस क्रम में पिछले क़ई वर्षों से गरीब कन्याओं का विवाह करवाता चला आ रहा है और आज 7 जोड़ों का विवाह पंडित अनिल शास्त्री व उनके अन्य ब्राह्मण गणों ने मिलकर हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ शिव-शक्ति धाम मंदिर अशोक कॉलोनी में सम्पन्न कराया। जिसमें नई ग्रहस्थी बसा रहे जोड़ों को बेड, बिस्तर,तकिया,अलमारी, बर्तन,मिक्सर, कपड़े,सिलाई मशीन आदि उपहार स्वरुप दान में दिए गए।इस सामूहिक विवाह समारोह में चेयरमैन पूरनपुर शैलेन्द्र गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी कल्पना गुप्ता,एसडीएम पूरनपुर अजीत प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक् प्रफुल्ल मिश्रा, तहसीलदार, रोटरी क्लब के डॉ. दिनेश गुप्ता, अशोक खंडेलवाल,हर्ष गुप्ता, धीरज शुक्ला, ब्रजेश गुप्ता, समाजसेवी संदीप खंडेलवाल,अजय खंडेलवाल,मधुर होड़ा,संजीव गुप्ता व अन्य क़ई सम्मानित जनों ने उपस्थित रहकर कन्यादान किया व जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया गया है।
