Search News

विधायक ने लगाई चौपाल

पसना मे पहुचे विधायक
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Rahul Singh
  • Updated: February 13, 2025

डबल इंजन की सरकार में हर वर्ग का हो रहा विकास -  राजमणि कोल

ग्राम चौपाल में विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी।

 

कोरांव प्रयागराज। बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत पसना में आयोजित ग्राम चौपाल में क्षेत्रीय विधायक कोराव राजमणि कोल ने पहुंचकर डबल इंजन की सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। आगे उन्होंने कहा कि एक समय था जब गैस सिलेंडर के लिए सांसद , विधायक अपने लेटर पैड पर स्वीकृति प्रदान करते थे तब गैस कनेक्शन की सुविधा लोगों को प्रदान की जाती थी , लेकिन इस समय उज्वला योजना के तहत गरीबों को निःशुल्क गैस कनेक्शन देने का कार्य हमारी सरकार धरातल पर कर रहीं हैं। ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से भी विधायक रूबरू हुए निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को दूरभाष संपर्क के जरिए बात करते हुए देखे गए । ग्राम चौपाल में प्रमुख रूप से संतोष शुक्ला, साधु कोल , संतरा देवी बिंद,  फूलचंद पाल, मुकेश पाल, दिनेश कुमार, अफजल खान, अशोक शुक्ल, रामकरन पांडे सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण देखें गए।

Breaking News:

Recent News: