Search News

सदी पुरानी कब्रों से निकला चमत्कार, कैंसर के इलाज में कारगर साबित हो सकता है फंगस

मिस्र की कब्रों में पाए जाने वाले खतरनाक फंगस Aspergillus flavus पर रिसर्च से सामने आई चौंकाने वाली बात वैज्ञानिकों को मिला कैंसर के इलाज का नया सुराग। क्या “Pharaoh’s Curse” बन सकता है वरदान?
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: June 24, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

हाल ही में हुई एक शोध ने वैज्ञानिकों को चौंका दिया है। मिस्र के फराओ यानी शासकों की कब्रों में पाए जाने वाले एक खतरनाक फंगस Aspergillus flavus पर की गई स्टडी में सामने आया है कि यह फंगस कैंसर के इलाज में मददगार हो सकता है। 1922 में जब मिस्र के राजा तूतनखामुन की कब्र खोली गई थी, तो उसके बाद कब्र से जुड़े कई लोगों की रहस्यमयी मौतें हुईं। इससे “Pharaoh’s Curse” यानी “फराओ का श्राप” की अफवाहें फैल गईं। हालांकि वैज्ञानिकों का मानना है कि यह कोई श्राप नहीं, बल्कि कब्र में पनपने वाला फंगस था, जो इम्युनिटी कमजोर होने पर घातक संक्रमण फैला सकता है। अब University of Pennsylvania के रिसर्चर्स ने इसी फंगस पर नई रिसर्च की है। इस फंगस में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड्स कैंसर सेल्स को खत्म करने में सक्षम पाए गए हैं। इससे उम्मीद जगी है कि यह खतरनाक फंगस भविष्य में कैंसर के इलाज के लिए कारगर साबित हो सकता है। हालांकि, रिसर्च अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन यह खोज फार्मास्यूटिकल और मेडिकल साइंस के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Breaking News:

Recent News: