Search News

सरकार ने गंगा को इवेंट मैनेजमेंट का केंद्र बना द‍िया,CPCB रिपोर्ट के बाद शिवपाल यादव ने कसा तंज

यूपी
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: February 20, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने हाल ही में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट के बाद गंगा नदी की सफाई और उसके संरक्षण पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने गंगा को इवेंट मैनेजमेंट का केंद्र बना दिया है, जबकि असल में गंगा की वास्तविक सफाई और संरक्षण की दिशा में गंभीर प्रयासों की कमी है। यह तंज उन्होंने उस रिपोर्ट के संदर्भ में कसा, जिसमें गंगा के कई हिस्सों में प्रदूषण की स्थिति की जानकारी दी गई थी। यादव का कहना था कि सरकार की प्राथमिकता गंगा की सफाई के बजाय इसे इवेंट के रूप में पेश करना बन गई है।

2025 में इस सरकार ने नाकामी की गंगा बहाई है। सरकार गंगा जल हाथ में ले और सच बोले। हालत यह है कि मंहगाई कमर तोड़ रही है। सिर्फ बातों से पेट नहीं भरता है सरकार को यह समझना होगा। शिवपाल ने कहा कि अभिभाषण में सिर्फ उपलब्धियों का बखान है। सरकार की आत्म प्रशंसा है। प्रदेश सरकार जुमले गाने में माहिर है।

सरकार ने नहीं क‍िए कोई ठोस काम

उन्‍होंने कहा क‍ि प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण के लिए कोई ठोस काम नहीं क‍िए गए हैं। अर्थव्यवस्था चरमरा रही है। बेरोजगारी दर लगातार बढ़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कहा कि इतनी सांप्रदायिक सरकार प्रदेश में कभी नहीं रही है।

Breaking News:

Recent News: