Search News

सिर्फ 40 मिनट की वॉक से तेज हो सकता है दिमाग, बढ़ती उम्र में भी नहीं होगी भूलने की बीमारी

रोजाना सिर्फ 40 मिनट की वॉक से दिमाग तेज हो सकता है और भूलने की बीमारी जैसे डिमेंशिया से बचाव संभव है। जानें वैज्ञानिक स्टडी में क्या हुआ खुलासा।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: June 23, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 40 मिनट की वॉक आपके दिमाग को तेज बना सकती है? हाल ही में PNAS (Proceedings of the National Academy of Sciences) में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, नियमित रूप से वॉक करने से दिमाग के 'हिप्पोकैम्पस' हिस्से का आकार बढ़ सकता है, जो याददाश्त और सीखने की क्षमता के लिए जिम्मेदार होता है। यह स्टडी 55 से 80 साल की उम्र के लोगों पर की गई, जिन्हें दो समूहों में बांटा गया। एक समूह को सामान्य स्ट्रेचिंग और टोनिंग एक्सरसाइज कराई गई, जबकि दूसरे समूह ने सप्ताह में कम से कम तीन बार 40 मिनट की वॉक की। छह महीने बाद एमआरआई स्कैन में सामने आया कि वॉक करने वाले समूह के हिप्पोकैम्पस का आकार औसतन 2% बढ़ गया, जबकि उम्र बढ़ने के साथ आमतौर पर यह हिस्सा सिकुड़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह परिणाम इस बात का संकेत है कि वॉकिंग न केवल शारीरिक सेहत के लिए, बल्कि मानसिक सेहत के लिए भी फायदेमंद है। यह दिमागी तेज बनाए रखने और डिमेंशिया जैसी भूलने की बीमारियों से बचाव में सहायक हो सकती है। तो अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी याददाश्त तेज बनी रहे और उम्र बढ़ने पर भी आप चीजें न भूलें, तो अपनी दिनचर्या में 40 मिनट की वॉक जरूर शामिल करें।

Breaking News:

Recent News: