Search News

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहा विमान कोलकाता में उतारा गया, इंजन में आई खराबी

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एअर इंडिया फ्लाइट AI180 के एक इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारण विमान को कोलकाता एयरपोर्ट पर कराई गई आपात लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: June 17, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

 सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI180 में तकनीकी खराबी आने के कारण विमान को आपात स्थिति में कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। यह घटना मंगलवार रात की है, जब विमान का एक इंजन अचानक काम करना बंद कर गया। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पायलट ने रात 12:45 बजे विमान को कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करवाया। फ्लाइट में सवार यात्रियों को बुधवार सुबह 5:20 बजे विमान से उतरने के लिए कहा गया। एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि इंजन की समस्या के चलते विमान को दोबारा उड़ान भरने में देरी हुई। फ्लाइट के कैप्टन ने यात्रियों को सूचित किया कि यह निर्णय पूरी तरह उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस दौरान यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा, हालांकि एयरपोर्ट स्टाफ ने स्थिति को संभालने में तत्परता दिखाई।

Breaking News:

Recent News: