Search News

सोनम से नाता तोड़ राजा के मोक्ष के लिए आगे आया सोनम का भाई , परिवार संग किया पिंडदान

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद उनके मोक्ष के लिए उज्जैन के सिद्धवट पर पिंडदान किया गया। पूजन में सोनम का भाई गोविंद भी शामिल हुआ।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: June 13, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद शुक्रवार को उनके मोक्ष की कामना को लेकर परिवार उज्जैन पहुंचा। राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी और भतीजे विधान ने धार्मिक स्थल सिद्धवट पर नारायण बलि व पिंडदान किया। उन्होंने मां शिप्रा में पिंड प्रवाहित कर राजा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पूजन के दौरान आश्चर्यजनक रूप से सोनम का भाई गोविंद भी मौजूद रहा, जिस पर राजा की हत्या में शामिल सोनम का संबंधी होने का शक था। गोविंद ने भी राजा की आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया और पूरे समय परिवार के साथ रहा। राजा हत्याकांड की जांच शिलांग पुलिस कर रही है। इस केस में सोनम पर चार अन्य लोगों के साथ मिलकर राजा की हत्या करने का आरोप है। पंडा समिति के अध्यक्ष पं. राजेश त्रिवेदी के अनुसार, मोक्ष की प्राप्ति के लिए इस तरह का पूजन आवश्यक होता है।

Breaking News:

Recent News: