Search News

हमारा आंगन हमार बच्चे उत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजन

पीलीभीत
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: February 11, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। हमारा आंगन हमार बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन काशीराम बारात घर में संपन्न हुआ तीन से छह वर्ष के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षा से जोड़ने के लिए सभी जिम्मेदारों को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,शिक्षक व विद्यालय प्रबंध समिति के जिम्मेदार इस दिशा में सार्थक पहल करना सुनिश्चित करें।यह बात नगर में स्थित काशीराम बरात घर में आयोजित ‘हमारा आंगन,हमारे बच्चे उत्सव’ कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कही उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को शिक्षित करने की जितनी जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व शिक्षकों की है। 

उतनी ही नामांकन व नियमित उपस्थिति का ध्यान रखने की जिम्मेदारी अभिभावकों की भी है। मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को इस प्रकार शिक्षा दी जाए जिससे कि उनके मानसिक और शारीरिक क्षमता का विकास हो तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बना रहें।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, मरौरी ब्लाक प्रमुख सभ्यता वर्मा,खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार,बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से अनीता चौधरी, एआरपी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा है।

Breaking News:

Recent News: