कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
अमेरिका में एक बार फिर से गवर्नमेंट शटडाउन की स्थिति पैदा हो गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पार्टी की कोशिशों के बावजूद सीनेट में अस्थायी फंडिंग बिल पास नहीं हो सका। इस बिल को पास कराने के लिए 60 वोटों की ज़रूरत थी, लेकिन रिपब्लिकन पार्टी सिर्फ 55 वोट ही जुटा पाई। इस असफलता का सीधा असर सरकार की फंडिंग पर पड़ा है। अब सरकारी खर्च का विस्तार न हो पाने से कई संघीय सेवाएं प्रभावित होंगी। तकरीबन 7.5 लाख संघीय कर्मचारी बिना वेतन छुट्टी पर भेजे जाएंगे, जबकि आवश्यक सेवाएं जैसे सेना, एयर ट्रैफिक कंट्रोल और सुरक्षा एजेंसियां सीमित संसाधनों के साथ काम जारी रखेंगी।इस शटडाउन का असर अमेरिकी नागरिकों की रोजमर्रा की सेवाओं, वीज़ा और पासपोर्ट प्रोसेसिंग, राष्ट्रीय पार्कों और रिसर्च सेंटरों पर भी पड़ेगा। ट्रंप प्रशासन के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि फंडिंग बिल पास न होने पर सरकार की साख पर सवाल खड़े हो रहे हैं
