Search News

अयोध्या नगर की जनता को खूबसूरत तपोवन समर्पित

अयोध्या
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: October 17, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

नगर निगम अयोध्या ने नवविकसित खूबसूरत पार्क तपोवन आम नागरिकों को समर्पित किया। पार्क का लोकार्पण महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि सरयू तट पर स्थित पार्क जल्द ही अयोध्या वासियों के भ्रमण का केंद्र बनेगा। सरयू तट स्थित रामकथा पार्क के विपरीत दिशा में स्थित पुष्प वाटिका को नए रूप में विकसित किया गया है और उसे तपोवन का नाम दिया गया है। यहां वेलकम लोगों एवं तपोवन लोगों के साथ ही सेल्फी लेने की सुविधा भी उपलब्ध है। लोकार्पण के समय महापौर ने कहा कि नव विकसित अयोध्या में हरियाली लाने की कोशिश की जा रही है। यह पार्क भी इसी कड़ी का हिस्सा है। इस पार्क के विकास से अयोध्या के लोगों को स्वजनों के साथ टहलने और शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम में नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार मौजूद थे। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आभा की दृष्टि से यह पार्क सर्वोत्तम है। अयोध्या वासियों को यहां जरूर आना चाहिए।

Breaking News:

Recent News: