Search News

अवैध रूप से संचालित अस्पताल को नोडल अधिकारी ने किया सील

बिजनौर
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: September 5, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनाैर में शुक्रवार काे नाेडल अधिकारी ने एक शिकायत के बाद इलाके में अवैध रूप से संचालित एक अस्पताल काे सील कर दिया है। नाेडल अधिकारी डा. राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि किरतपुर में माथुर नाम से बने एक अस्पताल काे लेकर शिकायत मिली थी।इसका संज्ञान लेकर सीएमओ के आदेश पर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सील कर दिया है| उन्हाेंने माथुर, ओम चैरिटेबल नर्सिंग होम, कुंदींर अस्पताल एच एम हॉस्पिटल का निरीक्षण किया था। जांच में माथुर अस्पताल मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। अस्पताल में कोई डॉक्टर व स्टाॅफ उपस्थित नहीं मिला। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन भी नहीं था इसलिए माथुर अस्पताल को सील कर दिया गया है। वहीं, तीन अन्य अस्पताल अपने मानकों के रूप सही पाए गए ।
 

Breaking News:

Recent News: