Search News

इस्लाम के नाम पर दिया जा रहा आतंकवाद को बढ़ावा : मौलाना कल्बे जवाद

लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 11, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

मजलिसे उलमा-ए-हिन्द के महासचिव मौलाना सैय्यद कल्बे जवाद नक़वी ने दिल्ली में हुए बम धमाके की निंदा करते हुए कहा कि जो लोग इसके जिम्मेदार हैं उन्हें सख्त सज़ा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस्लाम विरोधी ताकतें मुसलमानों को बदनाम करने और इस्लाम के खिलाफ काम कर रही हैं और इस्लाम के नाम पर आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके प्रमाण दिन-प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। मौलाना ने कहा कि जो भी निर्दोषों का क़त्ल करते हैं, हम ऐसे लोगों को हरगिज़ मुसलमान नहीं मानते और न ही इस्लाम निर्दोषों को मारने की अनुमति देता है। मौलाना कल्बे जवाद ने जारी बयान में कहा कि कुछ ताकतें भारत में शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाना चाहती हैं, उनका बहिष्कार ज़रूरी है, खास तौर पर पाकिस्तान जो भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने की कोशिश करता रहता है। अगर इस घटना में पाकिस्तान का हांथ है तो उसे सख्त सजा दी जानी चाहिए। मौलाना ने कहा कि इस घटना में निर्दोष लोग मारे गए हैं हम उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि इस नाज़ुक परिस्थिति में हम अपनी सरकार के साथ हैं और उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द अपराधियों को सज़ा दी जाएगी। मौलाना ने आगे कहा कि भारत में चुनाव हो रहे हैं इसलिए शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है, इसमें भारत विरोधी ताकतें शामिल हो सकती हैं, इसलिए इस घटना की जांच होनी चाहिए ताकि दोषियों को कड़ी सज़ा दी जा सके।
 

Breaking News:

Recent News: