Search News

एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन में जागरूकता और उत्साह के साथ मनाया गया विश्व कैंसर दिवस

SKD
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: February 5, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के अंतर्गत संचालित एसकेडी एकेडमी एवं श्री कृष्ण दत्त एकेडमी(ऑटोनॉमस कॉलेज) की सभी शाखाओं में विश्व कैंसर दिवस जागरूकता और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान तथा सामाजिक जागरूकता के महत्व को रेखांकित करना रहा। इस अवसर पर इंटर कॉलेज पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें एसकेडी संस्थानों के विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य कॉलेजों के छात्रों ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से आए छात्रों की भागीदारी ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक बनाया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से कैंसर जागरूकता, शीघ्र निदान, स्वस्थ जीवनशैली तथा कैंसर रोगियों के प्रति संवेदनशीलता जैसे विषयों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। पोस्टरों में समाज को सकारात्मक संदेश देने का स्पष्ट प्रयास दिखाई दिया। इस अवसर पर एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक मनीष सिंह ने अपने संदेश में कहा कि विश्व कैंसर दिवस हमें यह सिखाता है कि जागरूकता और समय पर किया गया प्रयास अनेक जीवन बचा सकता है। विभिन्न कॉलेजों के छात्रों की सहभागिता यह दर्शाती है कि आज का युवा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझता है। एसकेडी ग्रुप में हमारा विश्वास है कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का माध्यम भी है। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागी छात्रों की सराहना के साथ हुआ तथा कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

Breaking News:

Recent News: