महिला सदस्यता अभियान के साथ मलिहाबाद में महिलाओं को वितरित किए गए पौधे
लखनऊ। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) महिला प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश मध्य की ओर से बुधवार को विधानसभा मलिहाबाद क्षेत्र के ग्राम सभा सालेह नगर में महिला सदस्यता अभियान एवं "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत विशेष पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश महासचिव खुशबू केसरवानी एवं लखनऊ जिला अध्यक्ष नामिता गोयल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
सैकड़ों महिलाओं ने लिया भाग
कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा की विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही बड़ी संख्या में महिलाओं को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता भी दिलाई गई।
"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधा वितरण
"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत महिलाओं को विभिन्न प्रकार के पौधे वितरित किए गए। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी उपस्थित महिलाओं से पौधों की नियमित देखभाल करने और उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
पार्टी की प्रमुख महिला पदाधिकारी रहीं मौजूद
इस अवसर पर महिला प्रदेश अध्यक्ष आरती पाण्डेय, विधानसभा अध्यक्ष सुजाता, आशा, रुचि सहित पार्टी की अन्य महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण पर जोर
कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, संगठन के विस्तार और पर्यावरण संरक्षण को लेकर महिलाओं को जागरूक किया गया। आयोजकों ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
