Search News

डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने किया मानक नगर व उन्नाव स्टेशन का निरीक्षण, अमृत भारत योजना का जायजा

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने मानक नगर व उन्नाव स्टेशनों का निरीक्षण किया। अमृत भारत योजना के तहत करोड़ों की लागत से चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 13, 2026

मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने मानक नगर एवं उन्नाव स्टेशनों का किया निरीक्षण

लखनऊ। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुनील कुमार वर्मा ने बुधवार को मानक नगर एवं उन्नाव रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों स्टेशनों पर चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया।

अमृत भारत योजना के तहत करोड़ों की लागत से विकास कार्य

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मानक नगर रेलवे स्टेशन पर लगभग ₹16.52 करोड़ तथा उन्नाव रेलवे स्टेशन पर लगभग ₹29.78 करोड़ की लागत से स्टेशन के उन्नयन एवं यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित करने का कार्य तेजी से चल रहा है।

मानक नगर स्टेशन पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण

मंडल रेल प्रबंधक ने मानक नगर रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष रूप से प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 पर चल रहे निर्माण कार्यों तथा विद्युत संबंधी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्नाव स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा

उन्नाव रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने प्रतीक्षालय, खानपान स्टॉल, पूछताछ एवं टिकट काउंटर, स्टेशन प्रवेश द्वार, शौचालय तथा अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा यात्रियों को स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने उन्नाव स्टेशन पर स्थापित बोतल क्रशर मशीन (Bottle Crusher Machine) का भी निरीक्षण किया तथा इसके समुचित संचालन की जानकारी ली। स्टेशन पर चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

मीडिया से की बातचीत

निरीक्षण के दौरान उन्नाव स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया तथा रेलवे द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन उन्नयन से संबंधित जानकारी साझा की।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/गतिशक्ति (CAO/Gati Shakti), मुख्य परियोजना प्रबंधक (CPM) सहित मंडल के संबंधित वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Breaking News:

Recent News: