डीसीपी मध्य के निर्देशन में हजरतगंज पुलिस की बड़ी सफलता, अजमेर से नाबालिग लड़की सकुशल बरामद
लखनऊ। डीसीपी मध्य के निर्देशन में हजरतगंज पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए घर से लापता नाबालिग लड़की को अजमेर से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अथक प्रयासों से बच्ची को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों को सौंप दिया गया, जिसकी परिवारीजनों ने खुलकर सराहना की।
9 अगस्त को दर्ज हुआ था मुकदमा
दिनांक 09.08.2026 को वादी मुकदमा लखनऊ द्वारा अपनी पुत्री के घर से बिना बताए कहीं चले जाने के संबंध में लिखित तहरीर प्रस्तुत की गई थी, जिसके आधार पर थाना हजरतगंज पर मु0अ0सं0 171/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।
सीसीटीवी और सर्विलांस सेल की मदद से शुरू हुई तलाश
विवेचना चौकी प्रभारी उ0नि0 लव कुमार शुक्ला द्वारा मामले की जांच की जा रही थी। मामले में सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन तथा सर्विलांस सेल, डीसीपी सेंट्रल की सहायता से सुराग जुटाकर पतारसी की गई।
चतुराई से पुलिस ने जुटाई लोकेशन
पुलिस ने मां की तबीयत खराब होने का हवाला देकर वीडियो कॉल पर मां को अस्पताल में भर्ती दिखाया, जिसके बाद बच्ची ने अपनी लोकेशन साझा कर दी। इसी लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम तुरंत अजमेर रवाना हुई।
अजमेर से सकुशल बरामद कर लखनऊ लाई पुलिस
पुलिस टीम ने नाबालिग को अजमेर से सकुशल बरामद कर लखनऊ लाया और परिजनों को बुलाकर बच्ची को उनके सुपुर्द किया। बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों ने हजरतगंज पुलिस की कार्यशैली की खुले दिल से सराहना की।
पुलिस टीम
- उ0नि0 लव कुमार शुक्ला, कोतवाली हजरतगंज, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ
- का0 मनीष कुमार, कोतवाली हजरतगंज, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ
