Search News

एस.एस.पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह का हुआ भव्य आयोजन

SS Public School, Hemi in Bakhshi Ka Talab, Lucknow celebrated its annual function with great enthusiasm. The event featured cultural programs, sports activities, and student performances in the presence of BKT MLA Yogesh Shukla, Mohanlalganj MLA Amrish Kumar, school management, teachers, parents, and students.
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: February 6, 2026

बीकेटी,लखनऊ- बख्शी का तालाब क्षेत्र के हेमी स्थित एस.एस. पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को वार्षिक समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला एवं मोहनलालगंज विधायक अमरीश कुमार उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख रामेंद्र सिंह मोनू,दुर्गेश त्रिपाठी,आमित बाजपेयी,विद्यालय की वाइस चेयरपर्सन हेमा सिंह चौहान,को-फाउंडर सरोज सिंह चौहान,प्रधानाचार्य सी.के.शर्मा जी सहित समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं अभिभावकगण मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि योगेश शुक्ला एवं अमरीश कुमार तथा विद्यालय के संस्थापक अनिल सिंह चौहान एवं चेयरमैन प्रवीण सिंह चौहान जी द्वारा गुब्बारे उड़ाकर किया गया।

इसके पश्चात विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं नृत्य कार्यक्रमों के माध्यम से अतिथियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।वार्षिक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा पेंग्विन रेस,योग प्रदर्शन,ड्रिल,स्टंट शो,रैबिट रेस सहित अनेक रोचक एवं अनुशासित खेल गतिविधियाँ प्रस्तुत की गईं।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला।वहीं प्रधानाचार्य सी.के.शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालय की प्रगति, उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं की जानकारी दी तथा सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात समारोह का समापन राष्ट्रगौरव एवं सकारात्मक संदेश के साथ किया गया।

Breaking News:

Recent News: