Search News

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत का जताया भरोसा

मैसूर
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: October 17, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विश्वास व्यक्त किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडी गठबंधन) जीत हासिल करेगा और राज्य में सरकार बनाएगा। मैसूर हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए सिद्धारनैया ने कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है और उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार बिहार में बदलाव ज़रूर होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पदयात्रा को मिले अभूतपूर्व जनसमर्थन ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि जीत हमारी (इंडी गठबंधन) की होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए बुलाया जाएंगा, तो वे ज़रूर जाएंगे। इस दौरान एक पत्रकार ने पूछा कि क्या बिहार चुनाव के परिणाम कर्नाटक की राजनीति को भी प्रभावित करेंगे? इस पर सिद्धारमैया ने कहा कि किसी भी राज्य के परिणाम का किसी अन्य राज्य पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि बिहार में चुनाव दो चरणों में होने वाले हैं। पहले चरण के लिए मतदान 6 नवंबर को होगा। इस चरण में कुल 121 सीटें हैं। पहले चरण के लिए अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी हुआ था और नामांकन की अंतिम तिथि आज यानी 17 अक्टूबर है। दूसरे चरण में मतदान 11 नवंबर को होगा। इस चरण में 122 विधानसभा सीटें शामिल हैं। दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी हुई थी और इस चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर है। दोनों चरणों का मतदान होने के बाद 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
 

Breaking News:

Recent News: