Search News

कांवड़ यात्रा को रूरिया सलेमपुर मे पुष्प वर्षा कर सपा नेता राजकुमार "राजू" ने किया रवाना

पीलीभीत
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: July 30, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

पीलीभीत के पूरनपुर विधानसभा समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सपा नेता राजकुमार "राजू" ने पार्टी के नेताओं के साथ रूरिया सलेमपुर से निकल रही कावड़ यात्रा का पुष्पवर्षा कर कांवड़ यात्रियों का जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर सपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव एवं ने कांवड़ियों का सम्मान करते हुए उन्हें फूलों की मालाएं पहनाईं और उनका अभिनंदन किया।इस अवसर पर सपा नेता राजकुमार "राजू" ने कहा कि "कांवड़ श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है, और हमें इस पवित्र यात्रा का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी हमेशा से ही श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के साथ खड़ी रही है और उनकी भावनाओं का सम्मान करती है इसी उद्देश से आज हमने भी कंवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया है।इस अवसर पर सपा नेताओं ने कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था करने और उनकी सुविधाओं का ध्यान रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का उद्देश्य श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को सुविधा और सम्मान प्रदान करना है।इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा कि हमारी पार्टी हमेशा से ही श्रद्धा औ स्वागत कर सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि डाक कांवड़ एक पवित्र यात्रा है और हमें इसका सम्मान करना चाहिए।इस अवसर पर प्रमुख रूप से सोनू यादव.बसंत भारती,पुरन सिंह. राजेश सिंह. श्याम सिंह. लाल सिंह.शिवकुमार. राकेश सिंह

Breaking News:

Recent News: