Search News

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ़ राजा भैया के नाम पर बट्टा लगा रहा सफाईकर्मी !

गोंडा
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: March 5, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। जिले के ब्लॉक पंडरी कृपाल के मिश्रौलिया कानू नगो ग्राम पंचायत में लाखों रुपए की लागत से इंटर लॉकिं ग का निर्माण ग्राम प्रधान द्वारा कराया जा रहा है,जिसमें बड़े पैमाने पर मानकों की अनदेखी की जा रही है।वहीं ज़ब भ्रष्टाचार की खबर कैनविज टाइम्स ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो इस मामले में सफाईकर्मी विनोद कुमा र मिश्र बोल रहा हूँ आपने एक खबर प्रकाशित की है मि श्रौलिया कानून गो की क्या दिक्कत हैं,मैं गोंडा सांसद के कार्यालय राजा भैया के यहां रहता हूँ और फोन कर खबर न छापने की बात कही।इतना ही नहीं,सफाईकर्मी ने दबाव बनाने की भी कोशिश की।उसने कहा कि वह गोण्डा सांस द राजा भैया के कार्यालय पर रहता रहता हूँ।

जैसा कार्य चल रहा है,वैसा चलने दीजिए और कमाने-खाने दीजिए। काहे उल्टा सीधा खबर छाप रहे हैं।ऐसा करके सफाईकर्मी विनोद कुमार मिश्र भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की न सिर्फ सिफारिश करता है बल्कि अपनी ईमानदार छवि के लिए मशहूर गोण्डा सांसद व केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्ध न सिंह उर्फ राजा भैया के यहां रहने की बात कहकर उन के भी नाम पर बट्टा लगा रहा है।दरअसल,मिश्रीलिया कानू नगो ग्राम पंचायत में इंटरलॉकिंग के निर्माण में खुलेआम पीली ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है और जुड़ाई में भी भारी मात्रा में क्रेशर बालू का प्रयोग किया जा रहा है।इंटर लॉकिंग के नीचे मिट्टी और पीली ईंटों की गिट्टी की कुटाई तक नहीं कराई जा रही है,जो मानकों के साथ खिलवाड़ है।

उक्त गांव में बन रहे इंटरलॉकिंग के निर्माण में हर स्तर पर मानक विहीन कार्य कराकर बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है और सरकारी पैसों का खुलेआम दुरूपयोग किया जा रहा है।वहीं,पंचायत सचिव से लेकर ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी तक इसको लेकर लापरवाह बने हुए हैं और निर्माण कार्य की मानीटरिंग तक नहीं की जा रही है।परिणाम स्वरूप इंटरलॉकिंग के निर्माण में जमकर धांधली की जा रही है।वही गांव वालों का कहना है कि इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य शासन की मंशा के बिल्कुल विपरीत है,फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।कुल मिलाकर मानकों की दुहाई देने वाले पंडरी कृपाल ब्लॉक के अधिकारी इस ओर से जान-बूझकर अंजान बने हुए हैं। ऐसा लगता है जैसे उन्हें कुछ मालूम ही नहीं है।

Breaking News:

Recent News: