Search News

कैबिनेट मंत्री से मिले सिख समाज के लोग

पूरनपुर।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: March 3, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। दिल्ली सरकार में नवनिर्वाचित कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा से जनपद पीलीभीत से सिख समाज का एक प्रतिनिधि  मंडल सुखदेव सिंह छीना की अगुवाई में मिला है। इस औपचारिक मुलाकात में सिख प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न मुद्दों पर बात की है। साथ ही कैबिनेट मंत्री को जनपद पीलीभीत में आने का न्योता भी दिया है।सूत्र बताते है कि जल्द ही दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा जनपद पीलीभीत में आगमन कर सकते हैं। मुलाकात करने वालों में मुख्य रूप से सुखदेव सिंह छीना ,प्रणाम सिंह छीना,बलविंदर सिंह न्यूरिया, निरंजन सिंह बहेड़ी,सतनाम सिंह बहेड़ी,मनप्रीत सिंह अमरिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे हैं।

Breaking News:

Recent News: