Search News

ग्लोबल मार्केट में उथल-पुथल, डॉलर की तुलना में 34 पैसे की कमजोरी के साथ बंद हुआ रुपया

ग्लोबल मार्केट
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: September 11, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

ग्लोबल मार्केट में जारी उथल पुथल और स्टॉक मार्केट में विदेशी निवेशकों की बिकवाली का असर आज भारत के मुद्रा बाजार में साफ नजर आया। मुद्रा बाजार में बने नकारात्मक माहौल और मुद्रा बाजार में डॉलर की मांग बढ़ने के कारण रुपया आज डॉलर की तुलना में कमजोर होकर बंद हुआ। भारतीय मुद्रा आज डॉलर की तुलना में 34 पैसे फिसल कर 88.45 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुई। इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय मुद्रा 88.11 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुई थी। रुपये ने आज के कारोबार की शुरुआत भी सांकेतिक गिरावट के साथ ही की थी। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में भारतीय मुद्रा ने आज सुबह डॉलर के मुकाबले सिर्फ 1 पैसे की कमजोरी के साथ 88.12 रुपये के स्तर से कारोबार की शुरुआत की थी। आज का कारोबार शुरू होने के बाद डॉलर की मांग में आई तेजी के कारण रुपया लगातार फिसलते हुए 88.46 के सबसे निचले स्तर तक पहुंच गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद डॉलर की तुलना में रुपये ने 34 पैसे की कमजोरी के साथ 88.45 के स्तर पर आज के कारोबार का अंत किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उठा पटक की वजह से मुद्रा बाजार के आज के कारोबार में रुपये ने डॉलर के साथ ही ज्यादातर दूसरी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के मुकाबले भी कमजोर प्रदर्शन किया। आज के कारोबार के बाद ब्रिटिश पौंड (जीबीपी) की तुलना में रुपया 10.51 पैसे की गिरावट के साथ 119.41 (अनंतिम) के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह यूरो की तुलना में रुपया आज 14.91 पैसे की कमजोरी के साथ 103.34 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ।
 

Breaking News:

Recent News: