कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स और खेल विभाग ने विशेष सहयोग प्रदान किया। कुलपति ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और बिरसा मुंडा के योगदान और जनजातीय विरासत के महत्व को पुन: स्मरण कराया। निदेशक एवं आयोजक प्रो. के.एल. महावर, सहायक निदेशक डॉ. मनोज कुमार डडवाल और आईक्यूएसी निदेशक प्रो. शिल्पी वर्मा सहित कई संकाय सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित थे।
