Search News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन को लेकर दी जानकारी, आचार संहिता का पालन का निर्देश

patna
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: October 13, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना निर्गत होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि कहा कि द्वितीय चरण में जिला की सभी सभी छह विधान सभा सीटों पर 11 नवंबर मंगलवार को मतदान होना है।नरपतगंज विधानसभा के लिए निर्वाची पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता फारबिसगंज के कार्यालय,रानीगंज (अजा) विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाची पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया,फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाची पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज के कार्यालय कक्ष,अररिया विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाची पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी अररिया के कार्यालय कक्ष,जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता अररिया के कार्यालय और सिकटी विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाची पदाधिकारी उप विकास आयुक्त का कार्यालय में नामांकन होगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अभ्यर्थियों को नामांकन लिए सामान्य वर्ग को 10 हजार और अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति को 05 हजार की नाजिर रसीद कटवानी होगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आरओ कक्ष के साथ हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। जहां उन्हें सभी जानकारियां प्राप्त हो सकती हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध होगी। प्रत्येक स्तर पर सीसीटीवी कैमरा एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। प्राप्त नामांकन पत्रों के उसी दिन आयोग के साइट पर अपलोड करने और आरओ नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि आज से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। वहीं अंतिम तिथि 20 अक्टूबर निर्धारित है। इस अवसर पर वरीय प्रभारी निर्वाचन सह अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अजय कुमार ठाकुर, निर्वाचन पदाधिकारी डॉ राम बाबू कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी मनीष कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी चंद्रशेखर यादव सहित बड़ी संख्या में प्रेस प्रतिनिधि उपस्थित थे।
 

Breaking News:

Recent News: