Search News

जुबिन गर्ग के निधन की विदेश मंत्रालय ने भी की पुष्टि, देश में शोक की लहर

गुवाहाटी
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: September 19, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

असम के प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग का सिंगापुर में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि विदेश मंत्रालय ने भी कर दी है। पूरे राज्य में अशोक की लहर दौड़ गई है। देश भर में उनके चाहने वालों के बीच मायूसी छा गई है। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्घेरिटा ने जानकारी दी कि इस संबंध में सिंगापुर के विदेश मंत्रालय से लगातार संपर्क बना हुआ है। सिंगापुर सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने भारत के विदेश मंत्रालय को सूचित किया कि जुबिन गर्ग का अस्पताल में निधन हो गया। मंत्रालय ने आश्वस्त किया है कि गायक का पार्थिव शरीर असम लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। विदेश राज्य मंत्री पवित्रा मार्घेरिटा ने खुद इस मामले में पहल की है। उन्होंने कहा कि परिवार का प्रतिनिधि सिंगापुर जाएगा और जुबिन के पार्थिव शरीर के साथ नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में शामिल भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए भी सरकार आवश्यक इंतज़ाम करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस विषय पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा से उनका लगातार संपर्क बना हुआ है। जुबीन गर्ग के निधन की खबर सुनने के बाद मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने बोड़ोलैंड में अपने चुनावी कार्यक्रम को बीच में ही स्थगित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पास इस पर बोलने के लिए कोई शब्द नहीं है। पूरे राज्य में अशोक की लहर दौड़ गई है। देश भर में उनके चाहने वालों के बीच मायूसी छा गई है। लोग जुबिन के लिए रोते देखे जा रहे हैं। दरअसल, सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में भाग लेने गए जुबिन गर्ग आज स्कूबा डाइविंग के दौरान अस्वस्थ हो गए। इसके बाद करीब एक घंटे तक बेहोश रहने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के भरसक प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। जुबिन के निधन के बाद से पूरे राज्य में अशोक की लहर दौड़ गई है। देश भर में उनके चाहने वालों के बीच मायूसी छा गई है। लोग जुबिन के लिए रोते-बिलखते देखे जा रहे हैं।-

Breaking News:

Recent News: