Search News

झारखंड के विभिन्न जिलों में चार अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना

रांची
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: September 29, 2025

 कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

झारखंड के विभिन्न जिलों में 4 अक्टूबर तक कहीं-कहीं भारी, तो कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी सोमवार को मौसम विभाग की ओर से दी गयी है। विभाग के अनुसार 2 अक्टूबर को राज्य के उत्तर पूर्वी जिले देवघर, दुमका, गिरिडीह, कोडरमा, पाकुड़, जामताड़ा, गोड्डा और साहिबगंज के कुछ इलाके में बारिश हो सकती है। 3 अक्टूबर को उत्तर पूर्वी और उत्तरी मध्यवर्ती तथा 4 अक्टूबर को उत्तर पूर्वी जिलों में बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे की बात करें, तो राज्य में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया में 38.2 मिलीमीटर रिकार्ड की गई। इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 34.3 डिग्री गोंड्डा में और सबसे कम तापमान लातेहार में 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश (2.4 मिमी) भी रिकॉर्ड की गई। सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और कड़ी धूप रही। धूप खिलने से लोगों ने पिछले तीन-चार दिनों से हो रही बारिश से राहत महसूस की। राजधानी रांची में आज अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री, जमशेदपुर में 31.2 डिग्री, डालटेनगंज में 31.4, बोकारो में 30.5 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Breaking News:

Recent News: