Search News

झारखंड से विदा हुआ मानसून दाखिल हुई गुलाबी ठंड

रांची
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: October 14, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

दक्षिणी दक्षिणी पश्चिमी मानसून पूरे पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड से विदा हो गया। इसके साथ ही गुलाबी ठंड राज्य में दाखिल हुई।
राजभर के लोगों को ठंड की गुनगुनी धूप भाने लगी है और सुबह में धूप में बैठना अच्छा लगने लगा है। हालांकि दोपहर में धूप में तल्ख़ी महसूस की जा रही है, लेकिन शाम होते हैं ठंड का एहसास होने लगा है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष पूरे झारखंड में सामान्य से लगभग दोगुनी बारिश हुई है। इस वजह से इस वर्ष कड़ाके की ठंड पढ़ने की आशंका है। संभवतः दीपावली और महापर्व छठ के बाद राज्य के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से राज्य के कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। दिन में मौसम शुष्क रहेगा जबकि बादल छाने से अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। पुनः 20 अक्टूबर से मौसम साफ हो जाएगा। इससे तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी दर्ज की जाएगी। यह जानकारी मौसम विभाग ने मंगलवार को दी। पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर में 33.8 और सबसे कम तापमान लातेहार में 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 29.8, डिग्री, जमशेदपुर में 33.8, डालटेनगंज में 32 डिग्री, बोकारो में 32.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Breaking News:

Recent News: