कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
कुर्सी रोड स्थित टी.एच. एस. इंटरनेशनल स्कूल में 29 और 30 नवंबर को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एक्टर रजित कपूर एवं आशीष कपूर रहे। जिन्होंने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन रविवार को मंच पर भारतीय संस्कृति, इतिहास, पौराणिकता और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। विद्यालय के जूनियर तथा सीनियर विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट तालमेल, अभिनय और नृत्य कौशल का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण वरिष्ठ वर्ग की प्रस्तुतियाँ, चारों युगों पर आधारित ‘रही गंगा अवतरण’ नृत्य-नाटिका रही। तो वहीं छात्रों ने सत्ययुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलियुग की संदर्भित घटनाओं को मंच पर जीवंत किया। कलयुग नृत्य आधुनिक युग की चुनौतियों, तकनीक के प्रभाव और मानव मूल्यों के महत्व को रचनात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्या ने कहा कि इन प्रस्तुतियों से छात्रों में नेतृत्व, सहकार्य, सृजनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना का समग्र विकास होता है। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका रूपा खन्ना, रश्मिता खन्ना, निदेशक हर्ष खन्ना, ऋषि खन्ना, तथा प्रधानाचार्या प्रिया नंदा व उप प्रधानाचार्या चारु गोयल, प्रियंका मौर्या सदस्य राज्य महिला आयोग मौजूद रही।
