लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल की इन्दिरा नगर शाखा में कक्षा ग्यारहवीं के छात्र/छात्राओं ने कक्षा बारहवीं के छात्र/छात्राओं के लिए 'अफ़साने' विदाई समारोह का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें ग्यारहवीं के छात्र/छात्राओं ने बारहवीं के छात्र/छात्राओं को उनके सुखद भविष्य की कामना करते हुए गुलाब के फूल देकर उनका स्वागत करते हुए 'विदाई' पर एक सारगर्भित भाषण दिया। रंगारंग कार्यक्रमों के द्वारा सभा को मनोरंजक बनाते हुए बारहवीं के छात्र/छात्राओं से "रैम्पवॉक" भी करवाई। जिसमें सभी छात्र/छात्राओं ने अपनी वेशभूषा एवं अदाओं से सबका मनमोह लिया। बीच-बीच में नृत्य के आकर्षक रूप को ग्यारहवीं के छात्रों ने प्रस्तुत करते हुए सब का मनोरंजन किया। विभिन्न खिताबों के द्वारा बारहवीं के छात्र/छात्राओं को सुशोभित किया गया तथा एक वीडियो के माध्यम से उनकी पुरानी यादों को ताज़ा किया गया। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्या अत्यन्त भावुक हो उठीं और उन्होंने बारहवी के छात्र/छात्राओं को प्रेरणा देते हुए कहा कि जीवन में सदैव अपने लक्ष्य पर ध्यान रखो पर पहले याद रखो कि अपने माता-पिता के साथ अपने विद्यालय का नाम भी तुम्हे ही रौशन करना है। इस मौके पर मिस्टर डीपीएस तथा मिस डीपीएस नामों के साथ मिस्टर चार्मिंग मिस गॉर्जियस के नामों की घोषणा की गई। जिसमें मिस्टर डीपीएस अहमद हमज़ा, मिस डीपीएस जारा रौशन, मिस्टर चार्मिंग जुहेब खान व मिस गॉर्जियस स्वास्तिका सिंह बनी।
