Search News

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, यमुना उफान पर — गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी, लोहा पुल आज शाम से बंद

Delhi NCR rain
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: September 2, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही भारी बारिश और हथनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण यमुना नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन ने एहतियातन कई कदम उठाए हैं। गुरुग्राम में जलभराव की गंभीर स्थिति को देखते हुए डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार ने सभी कॉरपोरेट और प्राइवेट दफ्तरों को वर्क फ्रॉम होम (WFH) की सुविधा देने की एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ ही, सभी स्कूलों को 2 सितंबर को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार शाम को गुरुग्राम के साइबर सिटी क्षेत्र में भारी वर्षा हुई, जिसके बाद सेक्टर 34 की मुख्य सड़क पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार सुबह 7 बजे तक 205.75 मीटर दर्ज किया गया। जैसे ही यह जलस्तर 206 मीटर को पार करेगा, पुराना लोहा पुल बंद कर दिया जाएगा। शाहदरा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आज शाम 5 बजे से रेलवे लोहा पुल को बंद करने का आदेश जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग ने 7 सितंबर तक और बारिश होने की चेतावनी दी है और नागरिकों को सतर्क रहने और बिना आवश्यक कारण के घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

Breaking News:

Recent News: