संतोष यादव प्रयागराज
प्रयागराज। नैनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मामा भांजा में शनिवार सुबह दूध पहुंचाने और बकाया पैसा लेने एक रिटायर्ड आर्मी कर्मी के यहां पहुंची अधेड़ महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर परिवार के लोग पहुंचे तो वहां पहले से दो पुलिस कर्मी मौजूद थे, और जमीन पर गिरे खून को पानी डालकर बहा रहे थे। इससे नाराज बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी के घर को घेर लिया और वहां मौजूद उसकी कार में तोड़फोड़ की। आक्रोशित लोगों को देखकर रिटायर्ड आर्मी कर्मी व पुलिस कर्मियों ने खुद को घर में कैद कर लिया। सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंची। आक्रोशित भीड़ आरोपी को घर से बाहर निकालने की मांग कर रही थी। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह नैनी के मामा भांजा तालाब सोमेश्वर नगर मुहल्ले में होली के दूसरे दिन एक वर्ष से बकाया दूध की रकम मांगने को लेकर आर्मी का रिटायर्ड राधेश्याम तिवारी के घर लीलावती (55) पत्नी विजय भारतीया निवासी चक देवानंद पहुंची थी। कुछ देर बाद परिवार वालों को जानकारी हुई कि घर के बाहर उसके उपर सिर से ईट गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर परिवार की कुछ महिलाएं मौके पर पहुंची तो वह घर के बाहर सड़क पर गंभीर हालत में पड़ी थी। वहीं वहां पर दो पुलिस कर्मी और रिटायर्ड आर्मी मेन सड़क पर गिरे खून को पानी डालकर धो रहे थे। कुछ देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यह देखकर वह आक्रोशित हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मी घायल को सीएचसी चाका ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। यह देखकर आर्मी मैन और पुलिस कर्मी ने खुद को अंदर बंद कर लिया। सूचना पर नैनी, औद्योगिक, करछना, घूरपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास किया। लेकिन भीड़ आरोपी को बाहर निकलने की मांग कर रही थी। पांच घंटे हाई प्रोफाइल ड्रामें के बाद पुलिस ने किसी तरह अर्मी मैन व एक अन्य को घर से बाहर निकालकर थाने ले गई। सूचना पर पहुंचे एसीपी करछना वरुण कुमार ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए परिजनों के साथ मौजूद मुहल्ले के लोगों को आरोपी के घर के पास से हटाया गया। जिसके बाद एसीपी के निगरानी में आरोपी को घर से बाहर निकालकर पुलिस के जीप में बिठाकर कोतवाली लाया गया। परिजनों ने नैनी कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया है कि उक्त आरोपी को बचाने के लिए पुलिस वर्दी का भी उपयोग किया गया था लेकिन परिजनों ने पुलिस की वर्दी को छीनकर अपने कब्जे में ले लिया। वर्दी के नेम प्लेट पर उस सिपाही का नाम भी दर्ज है। मामा भांजा तालाब, चक देवानंद निवासी मृतका की बेटी राधा ने बताया कि हम भाई बहन मिलाकर पांच लोग हैं। सबसे बड़ी बेटी राधा है जिसकी शादी हो चुकी है दूसरे नंबर पर सोनू , सुनील, चंदन, चंदू हैं। मृतका के पति विजय भारतीया परिवार का भरण पोषण करने के लिए दूध का व्यवसाय किए हैं। जिसका पूरा खर्च उसी से चलता है।
