Search News

नगर निगम जगदलपुर में भाजपा का सभापति व कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष की कवायद जारी

भाजपा
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: March 3, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। नगर निगम जगदलपुर में कुल 48 पार्षद है, इनमें से 30 भाजपा, 16 कांग्रेस और दो निर्दलीय है। कांग्रेस 16 पार्षदों के साथ विपक्ष की भूमिका निभायेगी। कांग्रेस को अब 16 पार्षदों का नेतृत्व तय करते हुए नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति करनी है। वहीं भाजपा से मिल रही सूचना के अनुसार 7 मार्च तक सभापति का नाम तय किए जाने की तैयारी चल रही है। वहीं कांग्रेस में निगम की पहली सामान्य सभा से पहले नेता प्रतिपक्ष तय करने की कवायद जारी है। हालांकि अभी कांग्रेस के प्रदेश संगठन ने इसके लिए ऑब्जर्वर नियुक्त नहीं किया है। बताया जा रहा है कि ऑब्जर्वर की नियुक्ति होते ही वे यहां आकर पार्षदों से रायशुमारी कर नेता प्रतिपक्ष का नाम तय कर देंगे। कांग्रेस का स्थानीय संगठन भी पार्षदों से इस संबंध में बातचीत कर रहा है। इस बार आरक्षण की वजह से कांग्रेस के दिग्गज नेता सदन से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में किसी नए चेहरे को कांग्रेस निगम में नेता प्रतिपक्ष बना सकती है।

Breaking News:

Recent News: