Search News

नवयुग कन्या महाविद्यालय में हुआ एक विशेष कार्यक्रम "याद करो कुर्बानी" का आयोजन

नवयुग
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: July 24, 2025

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में गुरुवार को नवयुग कन्या महाविद्यालय राजेंद्र नगर लखनऊ की 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी विंग द्वारा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में एक विशेष कार्यक्रम याद करो कुर्बानी का आयोजन किया गया। जिसमें अमर शहीद मेजर प्रतीक मिश्रा की वीरम रेशम मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में एवं 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल(डॉ.) दिनेश कुमार पाठक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने की तथा संयोजन व संचालन एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ मनमीत कौर सोढ़ी ने किया। वहीं इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कैडेट गरिमा तिवारी, प्रीति कुमारी एवं आस्था त्रिपाठी ने भावपूर्ण कविताएं प्रस्तुत की। कैडेट लक्षिका किशोर ने कारगिल विजय दिवस के इतिहास की जानकारी दी, कैडेट जानवी दुबे ने भावपूर्ण गीत प्रस्तुति से सभी की आंखें नम कर दीं, कैडेट भूमिका पुनेठा ने एकल नृत्य एवं कैडेट जिया थापा एवं खुशी सिंह ने युगल नृत्य के माध्यम से वीर जवानों के साहस को नमन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन अंडर ऑफिसर सिद्धि यादव एवं दीप्ति ने किया।

Breaking News:

Recent News: