Search News

परिषदीय विद्यालय में वार्षिक उत्सव एव शारदा संगोष्ठी का हुआ आयोजन

पूरनपुर
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: March 8, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। विकासखंड मरौरी की ग्राम पंचायत कोहना में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शारदा संगोष्ठी और वार्षिक उत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान एवं विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष ने मां सरस्वती के समझ समक्ष दीप प्रजनन कर किया और उसके बाद सरस्वती बन्दना विधालय की छात्राओं ने प्रस्तुत की उसके बाद विद्यालय के आमंत्रित अभिभावक गणों एवं भूतपूर्व छात्रों से बच्चों को विद्यालय तक पहुंचाने के विषय में चर्चा हुई एवं स्कूल से छूटे हुए बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने के विषय में चर्चा हुई एव  शिक्षकों के प्रयास को साझा किया गया है।बच्चों ने कई  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत  किए गए। विद्यालय में अभिभावकों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभानुसार पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया है। कार्यक्रम का समापन इंचार्ज अध्यापक नौशाबा बेगम के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर तथा जलपान के बाद किया गया। इस मौके पर प्रधान, अध्यापिका शिल्पी मिश्रा, द्रोपती देवी,शिक्षामित्र राजकुमार और अभिभावक गण उपस्थित रहे हैं।
 

Breaking News:

Recent News: