कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
पीलीभीत।पूरनपुर में श्री बालाजी महाराज एवं श्री खाटू श्याम संकीर्तन मंडल एवं सेवा समिति पूरनपुर द्वारा आज रात अमोल बैंक्वेट हाल मे श्री खाटू श्याम का विशाल दरबार सजाया जाएगा पिछले वर्ष भी नगर मे दरबार 15 नंबर को सजाया गया था इस वर्ष श्री बालाजी महाराज एवं श्री खाटू श्याम संकीर्तन मंडल एवं सेवा समिति पूरनपुर के सौजन्य से 15 नंबर को भव्य एवं विशाल दरबार सजाया जा रहा है इस अवसर पर पूरनपुर के रितिक सक्सेना सुंदर सुंदर गीतो की प्रस्तुति देंगे और गाजियाबाद से नेशनल टीवी कलाकार रामकुमार लक्खा और दिल्ली से लेडीज कलाकार टिवंकल शर्मा द्वारा बाबा के सुंदर-सुंदर भजनों द्वारा बाबा को मनाया जाएगा सभी क्षेत्रवासियों सभी भक्तों को बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए आमंत्रित किया जाता है सभी श्रद्धालु भक्त बाबा के दरबार में आए और अपनी हाजिरी लगाकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें जागरण में बाबा खाटू श्याम के भजन-कीर्तन होंगे भक्तिमय वातावरण में आरती का विशेष आयोजन किया जाएगा आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने का खुला निमंत्रण दिया है स्थानीय लोगों में इस धार्मिक आयोजन को लेकर विशेष उत्साह है इसके मुख्य आयोजनकर्ता अभिषेक गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, अनुज सिंह, नितिन गुप्ता, निहाल गुप्ता आदि लोग है।
